फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nisha, Neha, Alia, Noor Bano, and Roli delivered outstanding performances.

Pilibhit News: निशा, नेहा, आलिया, नूर बानो और रोली का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nisha, Neha, Alia, Noor Bano, and Roli delivered outstanding performances.
पूरनपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी में स्थान पाने वाले बच्चे- विभाग
पूरनपुर। विकसित भारत विषय पर परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर निशा, नेहा, आलिया, नूर बानो, रोली ने बाजी मारी। स्थान पाने वाले पांचों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह की देखरेख में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाई गई प्रदर्शनी में परिषदीय स्कूल के कक्षा पांच से आठ तक के एक-एक चयनित 83 विद्यार्थी शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत थीम दो विकसित भारत (मेरे सपनों का भारत) विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्राथमिक स्कूल भीमपुर नौगजा की छात्रा निशा देवी ने पहला, पीएमश्री खासपुर की नेहा देवी ने दूसरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर की आलिया ने तीसरा, कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर की नूर बानो ने चौथा और कंपोजिट विद्यालय टंडोला की रोली ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एआरपी सुखजीत सिंह, अजय तोमर, श्रीकृष्ण, अवनीश तोमर आदि शिक्षक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed