फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nirjala fasting is done by offering arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया निर्जला व्रत का पारायण

Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nirjala fasting is done by offering arghya to the rising sun
नदी तट रहे गुलजार, छठ मइया के भजनों से गूंजते रहे घाट
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में प्रतिबंध के चलते महिलाओं ने छतों से सूर्यदेव को दिया अर्घ्य
पूजा पाठ के बाद चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन
पीलीभीत। सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व का शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। माथे पर दमकते सिंदूर के साथ व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भोर होने से पहले ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सूप में जलता दीपक लेकर घाटों और जलाशयों पर पहुंचीं। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारायण किया।
पूर्वांचल की तर्ज पर जिले में भी छठ पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुक्रवार की शाम व्रती महिलाओं ने नदी घाटों पर पहुंचकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मैया की आराधना की। सुबह होने तक महिलाओं ने जागरण कर छठ मैया का गुणगान किया। उधर, पर्व के अंतिम दिन यानी शनिवार भोर होने से पूर्व ही लोगों के नदी घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे कॉलोनी में जलाशय पर प्रतिबंध के चलते व्रती महिलाओं ने छतों पर खड़े होकर सूर्योदय होने का इंतजार किया। व्रती महिलाएं और अन्य लोग बांस के सूप तथा टोकरियों में फल, मेवा, अनाज, नारियल, मिष्ठान, गन्ना आदि लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन

पूजा स्थल पर महिलाओं ने छठ मइया की बेदी पर पूजा अर्चना की। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर और अगरबत्ती जलाकर माथा टेका। छठ माता की पूजा करने के बाद पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं सूर्य भगवान के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सूर्योदय होते ही शंखनाद के बीच व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और पति, पुत्र व परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूरी रात जागरण के बाद भी व्रतियों के चेहरों पर आस्था का उल्लास देखा गया। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मिठाई खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। चीनी मिल कॉलोनी में शनिवार तड़के व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूरज की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दीपक जलाए और कलश सजाए। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
मझोला। पूर्वांचल विकास समिति की ओर से कस्बे के समीप शारदा मिनी ब्रांच पर पूजा पाठ का प्रबंध किया गया था। भोर होने से पहले ही श्रद्धालु मिनी ब्रांच पर पहुंच गए। सूर्योदय होते हुए छठ मैया की जय के जयकारों के बीच सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार में खुशहाली की मंगलकामना की। पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

हजारा। समूचे ट्रांस क्षेत्र में छठ पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विजयनगर, राणा प्रतापनगर, राजीवनगर, श्रीनगर, सिद्धनगर, आजादनगर, नेहरूनगर, शास्त्रीनगर आदि गांवों की व्रतधारी महिलाओं के भोर होने से पूर्व ही नदी तट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखी, व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही पूजा पाठ कर मनौतियां मांगी। इससे पूर्व रात्रि भर पूर्वांचल बाहुल्य गांवों में जागरण हुआ। जगह-जगह छठ मइया का गुणगान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed