फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine Pakistani citizens living on long term visa

Pilibhit News: लॉग टाइम वीजा पर रह रहे नौ पाकिस्तानी नागरिक

Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nine Pakistani citizens living on long term visa
पीलीभीत। आतंकी हमले की घटना के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष उद्देश्य प्रवेश (एसपीएएस) वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में वापस भेजने के आदेश पर जिले में पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

जिले में एसपीएएस वीजा वाला एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं पाया गया। नौ पाकिस्तानी महिलाएं हैं, जो लंबे समय से जिले में रह रही हैं। इनमें से ज्यादातर शादी के बाद से यहीं हैं।
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जल समझौता खत्म करने के साथ ही अन्य फैसलों पर कड़ा रुख अपनाया है।
इसके अलावा एसपीएएस वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया। जिले में भी पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी का पता लगाया गया। इसमें एसपीएएस वीजा वाला एक भी पाकिस्तानी नागरिक जिले में नहीं पाया गया। इसके लिए पूर्व वर्षों में आई नौ महिलाएं लांग टर्म (लंबे समय) वीजा पर रह रही हैं। इनमें से अधिकांश महिलाएं शादी करके भारत आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया गया, लेकिन अभी नागरिकता नहीं मिल सकी। ऐसे में इन महिलाओं को फिलहाल भारत सरकार के आदेश से कोई प्रभाव न पड़ने की बात कही जा रही है। प्रशासन की ओर से शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
अफसरों का कहना है कि अभी पाकिस्तानी नागरिक से संबंधित कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (एसपीएएस) के आधार पर वर्तमान में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है।

हालांकि सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व से जिले क्षेत्रों में पाकिस्तान से आकर रह रही महिलाओं को लेकर क्षेत्रीय टीम को सक्रिय किया गया है। आदेश आने के बाद उस पर अमल करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed