{"_id":"64a069b30631dfee95057f96","slug":"nine-health-workers-did-not-like-the-district-got-transferred-pilibhit-news-c-121-1-pbt1004-435-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौ स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं भाया जिला, करा लिया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौ स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं भाया जिला, करा लिया तबादला
Sat, 01 Jul 2023 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तबादलों के इस दौर में जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अछूता नहीं है। नौ स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी इच्छा से स्थानांतरण दूसरे जनपदों में करा लिया है। इनके स्थान पर अभी कोई कर्मचारी नहीं आया है। इससे जिम्मेदारों ने कामकाज में दिक्कत की आशंका जताई है। कर्मचारियों में स्टाफ नर्स से लेकर लैब टैक्नीशियन, फार्मासिस्ट व चिकित्सक भी शामिल हैं।
शनिवार को अचानक सीएमओ कार्यालय व जिला संयुक्त चिकित्सालय में कर्मचारियों के तबादलों की सूचना पहुंची। जिला पुरुष चिकित्सालय में तैनात चीफ फार्मासिस्ट डॉ. बीसी यादव को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया। वह बरेली से ही तबादला होकर यहां आए थे। नेत्र चिकित्सक डॉ. शम्मी कपूर को रामपुर, स्टाफ नर्स प्रियंका सचान को बरेली, महिला अस्पताल की लैब टेक्नीशियन ऋतु वर्मा को रायबरेली और योगश चौबे को बलिया, स्टाफ नर्स शांति देवी को झांसी भेजा गया है।
ललौरीखेड़ा सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट भुवन चन्द्र पांडेय को रामपुर व जमुनिया पीएचसी के फार्मासिस्ट डॉ रामकिशन को उन्नाव एवं सकतपुर चुर्रा पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट सौरभ पाल को आगरा स्थानांतरित किया गया। अधिकारियों ने बताया है कि कर्मचारियों की ओर से अपना स्वैच्छिक स्थानांतरण मांगा गया था, इसकी जानकारी निदेशालय को भेजी गई। जिससे ये तबादले किए गए।
विज्ञापन
00
कर्मचारियों ने स्वैच्छिक स्थानांतरण कराया है। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हां, स्टाफ की कमी पहले से थी, इनके स्थानांतरण से दिक्कत बढ़ सकती है। इन कर्मचारियों को यहां से जल्द ही रिलीव किया जाएगा। - डॉ. संजीव सक्सेना, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
स्थानांतरण की जानकारी मिली है। जिले में कहीं से कोई स्थानांतरित होकर कर्मचारी नहीं आया है। विभागीय नियमानुसार ही इन सभी स्थानांतरण हुए कर्मचारियों को यहां से कार्यमुक्त किया जाएगा। - डॉ आलोक कुमार सीएमओ