फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NIELIT will provide better employment opportunities to the youth: Jitin

नाइलिट युवाओं को देगा बेहतर रोजगार के अवसर : जितिन

Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
NIELIT will provide better employment opportunities to the youth: Jitin
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का ​शिलान्यास करते केंद
पीलीभीत। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के विस्तार केंद्र के निर्माण के लिए ड्रमंड कॉलेज में भूमि पूजन किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर 25 से अधिक कंपनियों ने करीब 1500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि नाइलिट के पीलीभीत सेंटर का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह पीलीभीत और आसपास के युवाओं के लिए बेहतर अवसर देगा। इसी के तहत रोजगार मेला भी लगाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाइलिट, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों सहित विभिन्न प्लेटफार्मो से विज्ञापन जारी करता है। छात्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केंद्र पर जाकर और नाइलिट के ऑनलाइन छात्र पोर्टल के माध्यम से सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते है। प्रवेश के लिए किसी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाठयक्रम का शुल्क बहुत कम है। उन्होंने मेले में आईं कंपनियों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक प्रवक्ता नंद, विधायक बाबूराम पासवान, ब्लाॅक प्रमुख सभ्यता वर्मा, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

....

बड़ी संख्या में युवा उमड़े

नाइलिट के तहत लगाए गए रोजगार मेले में सुबह से ही युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने विभिन्न काउंटरों पर पंजीकरण भी कराया। इसके बाद यहां आई कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। कई कंपनियों ने युवाओं से मोबाइल नंबर लेकर जल्द साक्षात्कार के लिए बुलाने का आश्वासन भी दिया। कंपनियों ने करीब 1500 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए।

--
मेले में इन कंपनियों ने लिया भाग
मेले में सिद्धि इंफोनेट इंडिया प्रा.लिमिटेड, हिदुस्तान ऑटो स्पेयर पार्ट्स, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, निमसन हर्बल (इण्डिया) प्राइवेट लिमिटेड, न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी, बजाज मोटर्स लिमिटेेड, नाॅरिश्ड टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड (संधार), द खुशबू कंसल्टिंग पाटनर्स, केकेसी एंटरप्राइजेज, प्रयान ग्लोबल सर्विसेज, आईप्रोसेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एबिक्स कैश, फ्रैंकफिन एविएशन, विस्ट्राॅन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड(रैंडस्टैड इंडिया), एमजी ऑटोमाबाइल्स सेल्स एंड सर्विस, श्री गणेश कंसल्टेंट एंड मनपावर सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, सात्विक सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस काॅर्प, श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, बिड़ला टायर्स, सनशाइन मैनपावर सांल्यूशंस, माही एचआर साॅल्यूशंस, शावसी ग्लोवल सर्विसेज आदि कंपनियों की ओर से करीब 1500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस मेले में भाग लिया। कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

--

बोले युवा, मिला अच्छा प्लेटफॉर्म

बेहतर जॉब के लिए आवेदन किया था। उनको नोयडा की एक कंपनी ने रोजगार दिया है। अच्छा पैकेज है, वह जल्द ही ज्वाइन करेंगी।
- मयूरी सक्सेना

--

उनको आंवला की एक कंपनी ने आपरेटर के पद पर जाॅब दिया है। पैकेज ठीक है और घर के पास में हैं। उनको नियुक्ति पत्र भी मिल गया है।
- विशाल मिश्रा

--

रोजगार मेले में जॉब की तलाश पूरी हो गई। उनको विटचीफ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड गुडगांव में काम मिला है। पैकेज ठीक है।
- योगेश वर्मा

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर मेेे नाइलिट सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास करते केंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed