फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NIELIT Centre to become a hub for emerging technologies.

Pilibhit News: उभरती तकनीकों का हब बनेगा नाइलिट सेंटर

Sat, 20 Jun 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
NIELIT Centre to become a hub for emerging technologies.
नाइलिट सेंटर में अध्यनरत बच्चों से संवाद करतीं ग्रुप कोआर्डिनेटर तुलिका पांडेय। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की वैज्ञानिक एवं ग्रुप कोऑर्डिनेटर तुलिका पांडेय ने शुक्रवार को केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले में डिजिटल स्किल डेवलपमेंट और उभरती तकनीकों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रमंड कॉलेज के नाइलिट सेंटर के स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में उपलब्ध संसाधन युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और अन्य उभरती तकनीकों में दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ओ-लेवल और सीसीसी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी तकनीकी समझ और नवाचार के प्रति उत्साह की भी सराहना की। इसके बाद आयोजित परियोजना समीक्षा एवं संचालन समूह की बैठक में केंद्र की प्रगति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, उद्योग-अकादमिक सहयोग और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी शमीम खान और वैज्ञानिक डी रवि रस्तोगी ने केंद्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। तुलिका पांडेय ने अधिक से अधिक शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाने, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर दिए जाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed