फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NHAI's bulldozer rolled into action in Gajraula, clearing encroachments along the highway.

Pilibhit News: गजरौला में एनएचएआई का बुलडोजर चला, हाईवे किनारे अतिक्रमण हटवाया

Sat, 20 Jun 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
NHAI's bulldozer rolled into action in Gajraula, clearing encroachments along the highway.
गजरौला में हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाती एनएचआई की टीम। स्रोत- वीडियो ग्रेव
गजरौला। गजरौला कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर विभाग ने बुलडोजर चलाकर हाईवे किनारे किए गए कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई लोगों ने पहले ही अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण स्वयं हटा लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एनएचएआई ने करीब एक माह पूर्व हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों और दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई लोगों ने विभागीय आदेशों की अनदेखी करते हुए कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एनएचएआई की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों के सामने बने अवैध ढांचे हटाए गए। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि हाईवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसलिए विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान एनएचएआई के अधिकारी जी. विजय राज सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, पुलिस भी मौके पर तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed