फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New SP reached the spot in Puranpur even before taking charge

Pilibhit News: चार्ज संभालने से पहले ही पूरनपुर में घटनास्थल पर पहुंचे नए एसपी

Thu, 29 Feb 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
New SP reached the spot in Puranpur even before taking charge
- मामले की जानकारी लेने के बाद दिया डकैती के शीघ्र खुलासे का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। जिले में चार्ज लेने से पहले नए एसपी अविनाश पांडेय मैगलगंज हाईवे पर किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर पड़ी डकैती से संबंधित जांच करने पहुंच गए। जिले में प्रवेश करने से पहले उन्होंने रास्ते में ही व्यापारी सुनील गुप्ता से फोन पर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर करीब 40 मिनट तक रुककर व्यापारी और उनके परिजन से पूछताछ की।
उन्होंने व्यापारी को सुरक्षा का आश्वासन देने के साथ घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन भी दिया। मातहतों को व्यापारी के प्रतिष्ठान के समीप पुलिस की गाड़ी 24 घंटे खड़ी रखने के निर्देश दिए। 30 जनवरी की शाम डकैतों ने नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर मैगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा में आबादी से दूर दुकान के ऊपरी मंजिल में परिवार के साथ रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उनके परिजन को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

डकैत लाखों रुपये नकद, 450 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के आभूषण, दो मोबाइल लूट ले गए थे। आईजी डॉ. राकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। घटना के खुलासा को पुलिस करीब 40 संदिग्ध और शातिर बदमाशों से पूछताछ कर चुकी है। खुलासा न होने से नाराज व्यापारी ने पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नए एसपी अविनाश पांडेय जिले में चार्ज लेने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सर्विलांस, एसओजी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एसपी ने व्यापारी और उनके परिजन से करीब 40 मिनट तक पूछताछ की। व्यापारी को लैपटॉप पर कई चाकू और तमंचों की फोटो दिखाकर उनके बारे में जानकारी की।

एसपी ने व्यापारी को धैर्य रखने को कहा। कोतवाल से कहा कि अब तुम्हें सोना नहीं है, घटना का शीघ्र खुलासा करना है।
०००००००
घटनास्थल पर ही चार्ज लेने की पूरी की औपचारिकता
जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी कार्यालय से वरिष्ठ लिपिक एसपी को चार्ज की औपचारिकता पूरी कराने के लिए पहुंचे। एसपी के जाने के बाद सीओ, सर्विलांस टीम घंटों कोतवाली में घटना के खुलासे के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed