फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New office bearers of Rotary Club Puranpur Royals took oath of office

Pilibhit News: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के नए पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
New office bearers of Rotary Club Puranpur Royals took oath of office
रोटरी क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में चंद्रयान की सफलता पर केक काटते लोग । संवाद
पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के शपथ ग्रहण समारोह में शेखर सिंह को अध्यक्ष, ऋषि खन्ना को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। बेस्ट रोटेरियन के लिए प्रभात सक्सेना और विशेष सहयोग के लिए अनंत गुप्ता, सोनू छीना व सौरभ पांडेय को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली रोड स्थित एक होटल में बुधवार शाम हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। 2022-23 के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल ने नव मनोनीत अध्यक्ष शेखर सिंह को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। सचिव पद की ऋषि खन्ना को जिम्मेदारी दी गई। संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया ने वर्ष 2022-23 में संस्था की ओर से कराए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अलीगढ़ सेंट्रल से आए पीयूष गर्ग और मंडल नॉमिनी राजेन विद्यार्थी ने क्लब की ओर से कराए जा रहे सामाजिक कार्यों की सरहाना की।
विज्ञापन

पीलीभीत नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा कर सहयोग देने का आश्वासन दिया। क्लब में छह नए सदस्य राहुल जायसवाल, राहुल गुप्ता, राजीव सिंह, अभिषेक भारती, अमन सिंह, सोना सिंह शामिल हुए। इन्हें रोटरी पिन लगाई गई। अंत में मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर केक काटकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर सीओ आलोक सिंह, क्लब के असिस्टेंट गवर्नर संजय अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, अशोक मित्तल, मोहन गुप्ता, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed