फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   new guideline for market

मिठाई की दुकानें बंद कराने पर व्यापारी नेता की अफसरों से नोकझोंक

Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
new guideline for market
पूरनपुर। आधा बाजार बंद होने पर एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने मिठाई की दुकानें बंद करवा दीं। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। इससे अफसरों और व्यापारी नेता में नोकझोंक हो गई। व्यापारी नेता ने अफसरों पर व्यापारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए पूरा बाजार बंद कराने की चेतावनी दी। इससे अफसर बैकफुट पर आ गए। बंद कराई गई मिठाई की दुकानें खुलवा दी गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाजार खोलने का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ योगेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम के साथ बाजार नियमों के तहत खुलवाने निकल पड़े। सड़क के एक ओर की खुली दुकानें बंद कराईं। इसी के साथ एसडीएम और सीओ ने मिठाई की दुकानें भी बंद करा दीं। इसकी जानकारी मिलने पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर व्यापारी नेता और अफसरों में नोकझोंक हो गई। व्यापारी नेता का कहना था कि आधा बाजार बंद करने के निर्णय पर रेस्टोरेंट और होटल को खोलने की छूट दी गई थी। मगर, अफसर कोरोना की आड़ में मिठाई की दुकानें बंद कराकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे है। इसे व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो पूरा बाजार बंद करा दिया जाएगा। अफसर मिठाई व्यापारियों से रेस्टोरेंट का लाइसेंस मांग रहे थे। व्यापारी नेता की चेतावनी से बाद में अफसर बैकफुट पर आ गए और बंद कराई गई मिठाई की दुकानें खोल दी गई। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मिठाई की दुकान बंद कराने को विवाद नहीं था। दुकानें खोलने को लेकर व्यापारियों में भ्रम की स्थिति थी। अब मिठाई की दुकानें खोलने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed