{"_id":"5f63b89f8ebc3e2cc30456be","slug":"new-corona-positive-cases-pilibhit-news-bly420197496","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई और निजी चिकित्सक समेत 49 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई और निजी चिकित्सक समेत 49 और संक्रमित
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा में बिजली विभाग के जेई, एक निजी चिकित्सक, शहर में संक्रमित व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों समेत जनपद में 49 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
बृहस्पतिवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बिलसंडा में बिजली विभाग के जेई और कस्बे के छह मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा पूरनपुर में तीन, बीसलपुर में चार, बरखेड़ा में तीन कोरोना पॉजिटिव आए। न्यूरिया, अमरिया और शहर में पिछले दो दिनों से कोई संक्रमित नहीं मिला। बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में बिलसंडा के ही एक और निजी चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
शहर के पूर्व में संक्रमित मिले व्यापारी के परिवार में पत्नी, पुत्र और पुत्री, मलिक अहमद दूधिया मंदिर, रामनगर कॉलोनी, निरंजन कुंज, अशोक कॉलोनी, काला मंदिर और मोहल्ला सुनगढ़ी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला। मोहल्ला शेखचांद में तीन, पिपरिया कर्मपुर में एक, माधोटांडा कस्बे में एक और नवदिया गांव में एक संक्रमित सामने आया। पूरनपुर के चंदोपुर, पंड़री, घुंघचाई और नारायनपुर में एक-एक, मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में दो, ललौरीखेड़ा क्षेत्र में एक और बिलसंडा क्षेत्र में सात कोरोना पॉजिटिव निकले। पूरे दिन में एंटीजन किट और लैब से कुल 49 कोरोना केस सामने आए।