फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Net fencing issue stuck in court, hearing to be held on 19th

Pilibhit News: घर के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में भट्टा व्यवसायी पर तलवार से हमला

Thu, 14 Dec 2023 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Net fencing issue stuck in court, hearing to be held on 19th
पीलीभीत। गेट के सामने खड़ी कार हटाने को कहने पर पड़ोसी युवक के पुत्र ने भट्ठा व्यवसायी पर तलवार से हमला कर दिया। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल के रहने वाले भट्टा व्यवसायी कपिल अढवानी ने बताया कि उनके घर के सामने विकास गुप्ता नाम का युवक किराए के मकान में रहता है। विकास गुप्ता वाहनों को किराए पर चलवाता है। घर के बाहर खड़े वाहनों में वह घरेलू सिलिंडर से गैस भरता है, इससे हादसे की हमेशा आशंका बनी रहती है। कोई बात कहने पर वह झगड़ा करने लगता है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह घर लौटे तो विकास गुप्ता के ड्राइवर ने उनके मकान के सामने अपना वाहन खड़ा कर रखा था। जब उन्होंने इसे हटाने के लिए कहा तो विकास गुप्ता व उसका नाबालिग पुत्र पत्नी क्रांति सभी लोग झगड़ा करने लगे। जब उसने विरोध किया तो विकास का नाबालिग पुत्र घर से तलवार निकालकर लाया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आ गईं। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसके बाद नाबालिग पुत्र वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास गुप्ता व उसकी पत्नी क्रांति और नाबालिग पुत्र पर जान से जानलेवा हमला करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed