फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepali elephants rampage across Sharda, 35 elephants trample five acres of crops

Pilibhit News: शारदा पार नेपाली हाथियों का उत्पात, 35 हाथियों ने पांच एकड़ फसल रौंदी

Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nepali elephants rampage across Sharda, 35 elephants trample five acres of crops
हा​थियों द्वारा रौंदी गई किसानों की फसल। संवाद
कई दिनों से किसान परेशान, वन विभाग के पास नहीं है कोई ठोस इंतजाम
विज्ञापन

कलीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। रविवार रात करीब 35 हाथियों का झुंड मायापुरी घाट के पास पहुंच गया, जहां किसानों की पांच एकड़ गन्ना और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बराही रेंज का जंगल नेपाल सीमा से सटा होने के कारण यहां दशकों से नेपाली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। पिछले कई महीनों से हाथियों का झुंड लग्गा-भग्गा समेत आसपास के इलाकों में लगातार घूम रहा है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार देर रात मायापुरी घाट के निकट करीब 35 हाथियों का झुंड पहुंचा। हाथियों ने चार किसानों की करीब पांच एकड़ गन्ना और गेहूं की फसल को पूरी तरह रौंद डाला। इससे पहले भी हाथियों ने लग्गा भग्गा चौकी में तोड़फोड़ की थी। वहीं, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा में कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ एक किसान की झोंपड़ी भी नष्ट कर दी थी।
विज्ञापन

लगातार हो रहे नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रात के समय खेतों की रखवाली करना भी ग्रामीणों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों की लगातार गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्रीय टीम को अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग की टीमें मौके पर निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed