{"_id":"668bcd67220f10594a07f503","slug":"nepalese-passengers-were-troubled-after-the-driver-went-into-custody-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119125-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चालक के हिरासत में चले जाने से नेपाल के यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चालक के हिरासत में चले जाने से नेपाल के यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
बीसलपुर। रविवार की रात पीलीभीत मार्ग के कासिमपुर मोड़ पर पंजाब से नेपाल जा रही बस की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक की सूचना पर पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। इस वजह से नेपाल के 50 यात्री 12 घंटा परेशान रहे।
नेपाल के कृष्णानगर के 50 लोगों ने लुधियाना से एक बस बुक कराई थी। बस रविवार की रात लगभग 11 बजे पीलीभीत पहुंची। यहां से जब वह बीसलपुर की ओर जा रही थी तो रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने से आ रही कार उसकी चपेट मे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
कार चालक की सूचना पर पुलिस बस कोतवाली ले आई और चालक को हिरासत में ले लिया। इस वजह से बस में सवार 50 यात्री करीब 12 घंटे तक परेशान होतेे रहे। यात्रियों में 12 महिलाएं और आठ बच्चे भी थे। सोमवार को पूर्वाह्न दिन में 11 बजे दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो जाने पर पुलिस ने चालक को रिहा किया। इसके बाद चालक बस लेकर नेपाल चला गया। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद चालक को रिहा कर दिया गया।