फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neighbor entered the house and misdeeds the woman in Pilibhit

Pilibhit: पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, चाकू दिखाकर बोला- शिकायत की तो जान से मार दूंगा

Thu, 09 Nov 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

पीलीभीत में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर जब महिला के जेठ-जेठानी पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Neighbor entered the house and misdeeds the woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पड़ोसी युवक ने परिजन की गैर मौजूदगी में महिला को चाकू दिखाकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। समाज के डर से महिला के परिवार ने मामले की शिकायत नहीं की। युवक ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला अपने पति को साथ लेकर बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि उसका पति शहर में ही दुकान चलाता है। वह रोजाना अपनी दुकान पर चला जाता है। वह घर में अकेले रह जाती है। पड़ोस का रहने वाला युवक उस पर गलत निगाह रखता है। वह उसकी छत पर भी आता-जाता है। 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान युवक उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू रख दिया। इसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बदनामी के डर से नहीं की थी शिकायत 
महिला की रोने के आवाज सुनकर मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे जेठ-जेठानी भी मौके पर आ गए। किसी काम से उसके पति भी घर पर आ गए। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी व समाज में बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। समाज के डर से परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की।

युवक इसका फायदा उठाते हुए उसका पीछा करने लगा और गली में आते-जाते उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यहां तक कि युवक दोबारा संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। समाज के डर से महिला दूसरे मोहल्ले में रहने लगी। जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तब महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed