{"_id":"68b48eb6f92365ab76067074","slug":"nehru-parks-boundary-wall-collapsed-waterlogging-in-the-park-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-142994-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेहरू पार्क की चहारदीवारी गिरी, पार्क में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेहरू पार्क की चहारदीवारी गिरी, पार्क में हुआ जलभराव
विज्ञापन
पीलीभीत। एक बार फिर बरसात के चलते नेहरू पार्क की बाउंड्री का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे पीछे के हिस्से से बरसात का पानी पार्क में घुस आया व पार्क पूरी तरह से जलमग्न हो गया।
नेहरू पार्क में हाल ही में 1.45 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया था। कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठाकर शहर के सभासदों ने मामले की शिकायत भी की, जिसकी जांच चल रही है। वहीं नेहरू पार्क की बाउंड्रीवॉल का दूसरी बार गिरने का मामला सामने आया है।
रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते पार्क के पीछे की लगभग तीस फुट लंबी बाउंड्रीवॉल गिर गई। इससे पीछे के मैदान में भरा बरसात का पानी पार्क में घुस आया, व पार्क का तालाब में तब्दील कर दिया। इससे पूर्व में भी कुछ दिन पहले ठेका चौकी जाने वाले रास्ते पर नेहरू पार्क की दीवार गिर चुकी है, जो कि ठीक करा दी गई है। अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पार्क की दीवार गिरने की जानकारी मिली है, पार्क का पानी कम होने पर उसको दुरूस्त कराया जाएगा।