फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Negligence in drain construction, notice

Pilibhit News: नाला निर्माण में लापरवाही, नोटिस

Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Negligence in drain construction, notice
पीलीभीत। शहर में कई स्थानों पर नाला निर्माण अब तक अधूरा है। नेहरू पार्क के सुंदरीकरण कार्य की रफ्तार भी धीमी है। बुधवार को प्रभारी ईओ एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। ईओ ने नाला निर्माण और पार्क का सुंदरीकरण करा रहे ठेकेदारों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कई इलाकों में नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसमें शहर के साईंधाम कॉलोनी में 435 मीटर नाला का निर्माण, वार्ड नंबर आठ में आवास विकास पेट्रोल पंप से सरफराज के मकान की ओर आरसीसी नाला, इसी वार्ड में ही 468 मीटर लंबाई में एक अन्य आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर चार में 225 मीटर नाला बनवाया जा रहा है। वहीं, टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है।
बुधवार को नगर पालिका के प्रभारी ईओ/ एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने कार्यों की हकीकत को परखा। इस दौरान अनियमितताएं हावी मिलीं।
इसपर उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किए हंै। प्रभारी ईओ की ओर से नेहरू पार्क का निर्माण करा रही संस्था मेसर्स पलक अग्रवाल, बाढ़ खंड आफिस से आवास विकास तक नाला बना रही संस्था मेसर्स माही कांट्रैक्टर एंड सप्लायर, पुराने सीवर पंपर से इनकम टैक्स कार्यालय तक नाला निर्माण करा रही संस्था मेसर्स हर्ष वर्धन, पेट्रोल पंप से सरफराज के मकान तक नाला निर्माण करा रही मेसर्स अरुण कुमार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी ईओ/ एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि निर्माण करा रही संस्थाओं को नोटिस जारी कर सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed