{"_id":"69dd512ffa03310d5e06bce0","slug":"negligence-in-communicable-disease-campaign-notice-to-five-secretaries-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157328-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में लापरवाही, पांच सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में लापरवाही, पांच सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। संचारी रोग अभियान में लापरवाही मिलने पर पांच सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए अप्रैल माह में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था व दवा आदि का छिड़काव कराया जाना है। ऐसे में विभागीय स्तर से आए आदेश के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके बाद पंचायत सचिवों की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में निगरानी एजेंसी के माध्यम से जिला पंचायती राज कार्यालय पर इसकी रिपोर्ट सौंपी गई।
इसमें लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने मरौरी ब्लॉक के सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, बिलसंडा ब्लॉक के प्रियांशु द्विवेदी, पंकज शर्मा, राहुल पुष्कर और पूरनपुर ब्लॉक के पंचायत सचिव राहुल कनौजिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देश दिए गए है कि वह सभी सचिव तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीरण उपलब्ध कराए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि संचारी रोग अभियान में लापरवाही मिलने पर पांच सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद