{"_id":"61a3c8a1e72fd30ef57110f2","slug":"necklace-of-notes-cheated-by-shopkeeper-pilibhit-news-bly467607866","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से ठगा नोटों का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से ठगा नोटों का हार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक जालसाज ने शनिवार की शाम नगर के एक दुकानदार से नाटकीय ढंग से 12 हजार कीमत का नोटों का हार ठग लिया।
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रिंकू गंगवार ने बताया कि उनकी तहसील रोड पर आर्यसमाज भवन के पास नोटों के हारों की दुकान है। शनिवार की शाम एक युवक स्कूटी से उनकी दुकान पर आया और उसने 12 हजार रुपये कीमत वाला हार पसंद किया। युवक ने दुकानदार से कहा कि थोड़ी दूर पर खड़े अपने परिजन को वह यह हार पहले दिखाने जाएगा, उसके बाद उसका भुगतान करेगा। दुकानदार इस पर तैयार नहीं हुआ, तभी वह युवक कुछ ही देर में स्कूटी पर एक वृद्धा को बैठा लाया। युवक ने वृद्धा को दुकान पर बैठा दिया और अपने परिजन को दिखाने के बहानेे से वह हार लेकर चला गया। चूंकि वृद्धा दुकान पर बैठी थी, इसलिए दुकानदार ने हार युवक को दे दिया। काफी देर तक जब युवक वापस नहीं आया, तभी दुकानदार को शक हुआ और उसने वृद्धा से युवक के बारे में पूछा। वृद्धा ने दुकानदार को बताया कि वह युवक कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गांगूपुर का रहने वाला है। वृद्धा ने दुकानदार को युवक का नाम भी बता दिया। दुकानदार द्वारा पूछने पर वृद्धा ने बताया कि युवक से उसका कोई लेना देना नहीं है। युवक चूंकि उनके गांव का है, इसलिए वह युवक के कहने से दुकान तक आ गई थी। उसे नोटों के हार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वृद्धा की बात सुनकर दुकानदार स्तब्ध रह गया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दुकानदार द्वारा दी गई सूचना पर यूपी डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर आई। पुलिस कर्मियों ने पूरी बात जानने के बाद काफी दूर तक युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। दुकानदार ने पड़ोस में स्थित दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आए जालसाज के फुटेज पुलिस कर्मियों को दे दिए हैं। फुटेज के अनुसार जालसाज की उम्र 20-25 वर्ष बताई गई है। पुलिस कर्मियों द्वारा पूछने पर वृद्धा ने उन्हें उतना ही बताया, जितना दुकानदार को बताया था। वृद्धा ने बताया कि वह मूल रूप से गांव गांगूपुर की रहने वाली है और पिछले काफी समय से मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में रह रही है। दुकानदार द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।