फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Navratri: After the installation of the urn, Maa Shailputri was worshipped in homes and temples

नवरात्र : कलश स्थापना के बाद घरों और मंदिरों में पूजी गईं मां शैलपुत्री

Fri, 04 Oct 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Navratri: After the installation of the urn, Maa Shailputri was worshipped in homes and temples
पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद
पीलीभीत। नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। घर में पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजन किया और आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों में साफ सफाई कर कलश स्थापना की गई। भक्तों ने विधि-विधान पूजन किया। आरती कर भजन गए। इसके बाद पूजन के थाल लेकर मंदिरों में पहुंचे। कतार में लगकर मां के पहले मां की आराधना की। मन्दिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे। प्राचीन यशवंतरी देवी मन्दिर में पूजन के लिए भक्त सुबह ही पहुंच गए। भक्तों ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की व आरती उतारी। शाम तक यहां भक्तों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में घट की स्थापना कर उपवास कर पूजा अर्चना की। नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर आदि मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। जो सुबह 10 बजे तक लगी रही। शाम को फिर छह बजे के बाद देवीस्थान मंदिर पर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

महिलाओं ने गए देवी जी के छंद
बीसलपुर। बृहस्पतिवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानी। दोपहर बाद महिलाओं ने देवी मंदिरों में छंद गाए। नगर के बड़ा देवी मंदिर, छोटा देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। इस सिलसिले में देवी मदिरों में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed