फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navratra

मां के स्वागत में सज गए मंदिर

Mon, 26 Sep 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना को लेकर सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है।श्रद्धालु सुबह कलश स्थापना के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत की शुरुआत करेंगे।मां यशवंतरी देवी मंदिर के भी चारों ओर कई फुट पानी भर गया है।

विज्ञापन
navratra
गोदावरी स्टेट कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना को लेकर सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना होगी। श्रद्धालु सुबह कलश स्थापना के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर रविवार को बारिश के बाद भी मंदिरों को भव्य रूप देने की शाम तक कार्य चलता रहा। बाजार में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर देवी भक्त घरों में मां दुर्गा की आराधना के साथ कलश की स्थापना कर उपवास रखते हैं। नवरात्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना व अन्य पूजा पाठ की तैयारियां पूरी कर ली। शहर के देवी मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर रंगाई पुताई के साथ रंग बिरंगी लाइटें लगाकर उन्हें भव्य रूप दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी देवी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
25 पीबीटीपी 28, 29
पानी से घिरा मां यशवंतरी देवी मंदिर
मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति हो गई है। मां यशवंतरी देवी मंदिर के भी चारों ओर कई फुट पानी भर गया है। इससे नवरात्र के पहले दिन भक्तों को मंदिर पहुंचने में काफी दिक्कत होगी। हालांकि दूसरे रास्ते से जाने की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पुजारी पानी निकलवाने में में जुटे रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed