फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nasimuddin made ??the BSP Business Party : Bharti

नसीमुद्दीन ने बसपा को बनाया व्यवसायिक पार्टी : भारती

Sun, 20 Dec 2015 11:36 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 20 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin made ??the BSP Business Party : Bharti

पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू को बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद जिले में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में रविवार को हुए एक सम्मेलन में पूर्व मंत्री के अलावा बसपा के पूर्व जोन कोआर्डिनेटर डीपी भारती ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर जमकर हमला बोला। दोनों वक्ताओं ने नसीमुद्दीन पर बसपा को व्यवसायिक पार्टी बनाने का आरोप लगाने के साथ ही लखनऊ में शीघ्र ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी हटाओ बीएसपी बचाओ मुहिम के तहत बड़ी रैली करने का भी एलान किया।

विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को हुए सम्मेलन में पूर्व मंत्री फूलबाबू ने कहा कि जिस पार्टी को गरीबों ने अपने खून पसीने से सींचकर राष्ट्रीय स्वरूप दिया। उस पार्टी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने व्यवसायिक बना दिया। पार्टी के वफादार नेताओं को हटाकर उनके स्थान पर मोटी रकम लेकर अन्य पार्टी में आस्था रखने वालों को टिकट दे दिए गए। उन्होंने अपनी स्वार्थसिद्धि के चलते मेन कैडर के लोगों को भी अलग बिठा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बसपा सुप्रीमो मायावती नसीमुद्दीन के असली चेहरे से जल्द वाकिफ हो जाएंगी तथा नसीमुद्दीन ने उनका टिकट काटने के लिए जो चाल चली है वह कामयाब नहीं होने देंगी। फूलबाबू ने कहा कि पूरे प्रदेश में नसीमुद्दीन हटाओ मुहिम चल चुकी है। तमाम बड़े नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दीकी हटाओ बीएसपी बचाओ मुहिम के तहत बड़ी रैली की जाएगी। जिसमें अकेले पीलीभीत लोकसभा से करीब सौ बसों के जरिए कार्यकर्ता लखनऊ में पहुंचकर अपनी आवाज बसपा सुप्रीमो तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व जोन कोआर्डिनेटर डीपी भारती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की साख लगातार गिरती जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव से सुधार करने की बात कही गई तो उन्होंने वफादारों को ही षड़यंत्र रचकर निष्कासित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन को वफादार कार्यकर्ता नहीं बल्कि गुलाम चाहिए। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन निजी स्वार्थ के लिए बसपा को कमजोर करने की जो साजिश रच रहे हैं। उसे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता व नेता पूरा नहीं होने देंगे तथा आस्तीन के सांप बने ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाकर बसपा सुप्रीमो को मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बसपा में ही अपनी पूरी आस्था जताई। सम्मेलन को पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर मुन्नालाल कश्यप, राजेश शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुरारीलाल सागर, आनंद स्वरूप प्रजापति, मौलाना साबिर हुसैन, मौलाना आसिफ, हाफिज शरफुद्दीन, बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में शहर के अलावा पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा आदि के भी तमाम कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed