फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naresh Tyagi got charge of Puranpur, Rajiv got charge of city police station

Pilibhit News: नरेश त्यागी को पूरनपुर, राजीव को शहर कोतवाली का मिला चार्ज

Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Naresh Tyagi got charge of Puranpur, Rajiv got charge of city police station
पीलीभीत। जिले की कानूून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एसपी अविनाश पांडेय ने चार निरीक्षकों और सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें लंबे समय से शहर कोतवाल रहे नरेश त्यागी को पूरनपुर का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह गजरौला थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडे ने सोमवार रात जारी की तबादला सूची में शहर कोतवाली के अलावा अपराध शाखा के प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला को माधोटांडा थाने का प्रभारी बनाया। कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार को असम रोड चौकी प्रभारी बनाया गया। जहानाबाद थाने की शाही चौकी के प्रभारी दीपक कुमार को घुंघचाई थाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं असम रोड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ कुमार को करेली थाना अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा न्यूरिया थाने के एसएसआई जगदीप मलिक को गजरौला थाना का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा करेली के प्रभारी रणजीत सिंह, पूरनपुर के प्रभारी राजीव शर्मा, माधोटांडा के प्रभारी अचल कुमार और घुंघचाई के प्रभारी विशेष कुमार को हटाकर पुलिस लाइन में तैनात किया गया। इनमें से कई का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed