फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nagrikta

बंगाली समाज को अब समस्याओं से नहीं जूझना होगा : सांतनु ठाकुर

Tue, 11 Feb 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
nagrikta
पूरनपुर। पश्चिम बंगाल के बानगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सांतनु ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन देशों में धार्मिक रूप से पीड़ित लोगों की समस्या का समाधान किया है। उनको नागरिकता का अधिकार दिया है। बंगाली समाज को समस्याओं से नहीं जूझना होगा। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद श्री ठाकुर गांव चंदिया हजारा में सीएए के समर्थन में बंगाली महा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैर मुस्लिम लोग तीन देश के लोग नागरिकता न मिलने सहित तमाम परेशानियों से जूझ रहे थे। भाजपा सरकार ने उन लोगों को नागरिकता का अधिकार दिया है। इससे हजारों बंगाली समाज के लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज की समस्याओं को लेकर भाजपा गंभीर है। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। विधायक बाबूराम पासवान ने भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में बंगाली समाज के लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed