फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagar Palika Pilibhit and Bisalpur Mahila, Puranpur seat unreserved

Pilibhit News: नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर महिला, पूरनपुर की सीट हुई अनारक्षित

Fri, 31 Mar 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Pilibhit and Bisalpur Mahila, Puranpur seat unreserved
निकाय चुनाव : दस निकायों में चार सीटें हुई हैं अनारक्षित और छह आरक्षित
विज्ञापन

पांच दिसंबर को जारी हुई सूची में फेरबदल, छह अप्रैल तक मांगी आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें पीलीभीत जिले के दस निकायों में चार सीटें अनारक्षित हुईं है तो छह आरक्षित। नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं हैं, जबकि पूरनपुर सीट अनराक्षित घोषित की गई है । छह अप्रैल तक आरक्षण पर आपत्ति की जा सकती है। यहां बता दें कि पांच दिसंबर 2022 को जारी हुई सूची में नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर सीटें सामान्य थीं, जबकि पूरनपुर सीट महिला सीट घोषित की गई थी।
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के आधार पर चुनाव कराने का फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम अधिसूचना को जारी कर दिया। 00
विज्ञापन

यह हुआ आरक्षण
घोषित आरक्षण में इस बार पीलीभीत और बीसलपुर नगर पालिका की सीट महिला और पूरनपुर नगर पालिका की सीट अनारक्षित घोषित की है। इसके साथ ही नगर पंचायतों में नगर पंचायत कलीनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की सीट महिला, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बिलसंडा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत जहानाबाद की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बरखेड़ा की सीट पिछड़ा वर्ग और नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की है। यहां बता दें कि पांच दिसंबर को जारी हुई सूची में कलीनगर, को छोड़कर सभी सीटें अनारक्षित घोषित की गईं थीं। कलीनगर को अति पिछड़ा के लिए आरक्षित घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पिछले चुनाव में यह थी स्थिति
पिछले निकाय चुनाव में पीलीभीत नगर पालिका की सीट महिला, बीसलपुर की सीट पिछड़ी महिला और पूरनपुर की सीट अनारक्षित थी। नगर पंचायतों में बरखेड़ा पिछड़ी महिला, कलीनगर पिछड़ा वर्ग, जहानाबाद महिला और न्यूरिया पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी।
00
आरक्षण पर छह अप्रैल तक दे सकते हैं आपत्ति
आरक्षण को लेकर किसी को कोई आपत्ति है तो वह छह अप्रैल तक दाखिल कर सकता है। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
- राम सिंह गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed