{"_id":"677982b6452b1520c10ed296","slug":"nagar-kirtan-was-welcomed-with-a-shower-of-flowers-satnam-wahe-guru-resounded-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128441-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, गूंजा सतनाम वाहे गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत, गूंजा सतनाम वाहे गुरु
Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मझोला में निकाला गया नगर कीर्तन।संवाद
मझोला। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से नगर गुंजायमान रहा।
नगर कीर्तन में गतका दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। जगह-जगह नगर कीर्तन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कीर्तन में चल रहे श्रद्धालुओं की ओर से कई स्थानों पर सिख संगत को लंगर छकाया गया।
नगर के मझोला स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि ने अरदास कर पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। नगर कीर्तन पीलीभीत मार्ग पर मझोला पुलिस चौकी होते हुए दूनीडैम मार्ग से गुलड़िया पहुंचा। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने पंज प्यारों को सरोपा भेंट कर नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की। गिद्धौर में गिद्धौर, डाया फॉर्म, फुल्लाईया फार्म के संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। कई अन्य जगहों पर भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। शाम पांच बजे मझोला स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन का विश्राम हुआ। गतका दल के कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया।