{"_id":"57f656c04f1c1b656d26fc15","slug":"nagar-kirtan-was-arrested-on-the-day-of-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदी छोड़ दिवस पर निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदी छोड़ दिवस पर निकला नगर कीर्तन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
वंदी छोड़ दिवस पर निकला नगर कीर्तन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदी छोड़ दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा अभयपुर माधौपुर में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। शुक्रवार को धार्मिक समारोह का समापन होगा।
अभयपुर माधौपुर गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहबाजपुर, घाटमपुर, पूरनपुर आसाम हाइवे, हरसिंहपुर, भगतधन्ना साहब गुरुद्वारा होते हुए शुभारंभ स्थल पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंजाब से आए कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। उसके पीछे साफ-सफाई करते सेवादार, उनके पीछे पंच प्यारे और उनके पीछे गुरु महाराज की फूलों से सजी सवारी थी। तमाम श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। नगर कीर्तन का आसाम हाइवे पर पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी, राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल आदि ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में बाबा सुरजन सिंह, चानन सिंह, जसवंत सिंह, बाबा हरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह, संजीव, गुरसेवक सिंह आदि थे। समापन के मौके पर शुक्रवार को अभयपुर माधौपुर में धार्मिक मेला और लंगर का आयोजन किया जाएगा।