{"_id":"60892940e356d23b55d4519ccb0c3ab2","slug":"nagar-kirtan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही गुरुद्वारे से निकाला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराही गुरुद्वारे से निकाला भव्य नगर कीर्तन
माधोटांडा।
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न गुरुद्वारों से होता हुआ कीर्तन कस्बे में पहुंचा जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। कीर्तन के साथ चल रही गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
मंगलवार को सुबह बराही स्थित गुरुद्वारा नानकसर से भव्य नगरकीर्तन प्रारंभ हुआ। बराही के नानकनाम गुरुद्वारा, बसंतपुर कॉलोनी, परशुरामपुर गुरुद्वारा, केसरपुर गुरुद्वारा, उगनपुर गुरुद्वारा होता हुआ करीब 3.50 बजे कस्बे में पहुंचा। नगरकीर्तन में सबसे आगे दशमेश स्कूल व अकाल एकेडमी के बच्चे चल रहे थे। इसके पीछे पंच प्यारे, निशान साहिब और उसके पीछे गुुरुमहाराज की फूलों से सजी सवारी थी। सवारी के पीछे वाहनों का लंबा काफिला था। कस्बे में कई स्थानों पर नगरकीर्तन का स्वागत किया गया। थाने के निकट तिराहे पर पंजाब के केवल सिंह कोमल की गतका पार्टी ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। कीर्तन के साथ चल रही रुरिया स्कूल के बच्चों की चरखे की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे में भ्रमण के बाद नगरकीर्तन वापस बराही की ओर रवाना हो गया। इसमें इंद्रजीत सिंह खालसा, सुखविंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, अजायब सिंह, सूबेदार चानन सिंह, गुरुदयाल सिंह, जस्सा सिंह, हरचरन सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंजीत सिंह, मेजर सिंह, जगदीप सिंह, गुरदेव सिंह, हरदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात था।
बुधवार को भी निकलेगा नगरकीर्तन
माधोटांडा। मास्टर गुरुदयाल सिंह ने बताया कि बुधवारर नगरकीर्तन क्षेत्र के खीरी नौबरामद, कीरतपुर, अर्जुनपुर, तुलसीपुर, धरमंगदपुर, रुरिया सलेमपुर में भ्रमण करेंगा।