{"_id":"236fc6cc0efc70abe272d5b9556dc81d","slug":"my-neck-caught-the-accused-bike-the-thief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन फंसती देख आरोपी बाइक चोर को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन फंसती देख आरोपी बाइक चोर को किया गिरफ्तार
Pilibhit
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता से चुराई गई बाइक के एक दुकान पर पार्टस खुलवाते समय पकड़े गए शातिर बाइक चोर समेत तीन युवकों को छोड़े जाने का मामला जहॉनाबाद पुलिस के गले की फांस बन गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हड़बड़ाई पुलिस ने छोड़े गए शातिर चोर को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उधर, एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार को एसओ को जमकर फटकार लगाई और रात में थाना पहुंचकर आरोपी से खुद पूछताछ करने की बात कही। एएसपी के कड़े रुख और खुद की गर्दन फंसते देख एसओ ने बुधवार को आनन-फानन में आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
12 सितंबर की शाम जहॉनाबाद पुलिस ने अमरिया रोड पर एक आटोमोबाइल स्पेयर पार्टस की दुकान पर छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड से चोरी कर लाई गई बाइक के स्पेयर पार्टस खुलवाते समेत कसबा जहॉनाबाद के मोहल्ला काजी टोला निवासी शातिर बाइक चोर जाकिर व दो अन्य युवकों को दबोचा था। अगले दिन पुलिस ने मोटी डील के बाद शातिर चोर जाकिर सहित दो आरोपियों को छोड़ दिया था। एक आरोपी को 15 सितंबर को छोड़ा। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में तीन आटोलिफ्टर को पकड़कर छोड़ा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ धनंजय सिंह ने आरोपी को आनन-फानन में बुलाकर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इधर, खबर को संज्ञान लेने के बाद एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जब एसओ से मामले की जानकारी ली तो एसओ ने उन्हें घुमाने की कोशिश की। बोले, छोड़ा नहीं उसे दूसरे के सुपुर्द किया था। इस पर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसओ को जमकर फटकार लगाई और उसका बुधवार को चालान न करने की हिदायत देते हुए रात में खुद थाने आकर आरोपी से पूछताछ करने की बात कही। इस पर हड़बड़ाए एसओ ने खुद की गर्दन फंसती देख आरोपी शाहिद का आनन-फानन में चालान कर दिया।
विज्ञापन
एसओ ने आरोपी जाकिर को रात में दाखिल कर दिया था। इसलिए उसका चालान कर दिया है। प्रकरण गंभीर है। वह इस मामले की खुद जांच करेंगे और दोषी मिलने पर एसओ के निलंबन की संस्तुति समेत रिपोर्ट एसपी को देंगे।
सुधीर कुमार सिंह, एएसपी