{"_id":"6770469070eec8d363053ca4","slug":"mutual-transfer-search-for-partners-started-in-the-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128084-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस्परिक तबादला : जिले में तलाशे जाने लगे जोड़ीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस्परिक तबादला : जिले में तलाशे जाने लगे जोड़ीदार
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में ही शिक्षकों के पारस्परिक तबादले का निर्देश जारी होते ही जोड़ीदार की तलाश तेज हो गई है। शिक्षक ग्रुपों में तबादले के संदेश वायरल होने लगे हैं। किस ब्लॉक से कौन कहां जाना चाहता है, इस पर चर्चा हो रही है। शिक्षक अपने-अपने स्कूलों की स्थिति भी बता रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का आदेश शुक्रवार को जारी हो गया। आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा भी तय हो गई। तबादले का आदेश जारी होते ही जिले के अधिकांश शिक्षकों के चेहरे खिल गए है। शिक्षकों ने मनचाहे ब्लॉक में जाने को जोड़ीदार की तलाश शुरू कर दी।
शनिवार को शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में इस तरह के काफी संख्या में संदेश पहुंचे। एक ग्रुप में शिक्षक ने बरखेड़ा ब्लॉक आने वाले शिक्षक से संबंधित संदेश भेजा। अपने स्कूल की जिला और ब्लॉक मुख्यालय से दूरी के साथ स्कूल में तैनात स्टाफ की जानकारी भी लिखी। कहा कि कोई शिक्षक बरखेड़ा आना चाहता है तो संपर्क करे।
विज्ञापन
अमरिया ब्लॉक की एक शिक्षक ने मरौरी ब्लॉक से जोड़ीदार शिक्षक के लिए संदेश डाला। बिलसंडा ब्लॉक के स्कूल में तैनात शिक्षक ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक आने की इच्छा जताई। बरखेड़ा ब्लॉक से ललौरीखेड़ा, अमरिया से ललौरीखेड़ा आदि ब्लॉकों में भी पारस्परिक स्थानांतरण को शिक्षक तलाशे जा रहे हैं।