फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muslims showered flowers on Kanwariyas in Pilibhit

Kanwar Yatra 2025: पीलीभीत में कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, सावन में दिया सौहार्द का संदेश

Thu, 24 Jul 2025 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की तस्वीर सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Muslims showered flowers on Kanwariyas in Pilibhit
मुस्लिमों ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का किया स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में रोडवेज बस अड्डे के समीप बृहस्पतिवार को हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का नजारा दिखा। बदायूं के कछला घाट से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की मौजूदगी में कलीम उर रहमान शम्सी, सैयद शोएब अली, खुर्रम शम्सी, सोनू ट्रांसपोर्टर, अबरार खान, रशीद सभासद, शबिउद्दीन शम्सी, सैयद मोहसिन अली, मारूफ अंसारी, सद्दाम सिद्दीकी आदि ने कांवड़ियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आधी रात को प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, ड्रोन वाला चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा; दो घंटे तक हुआ ड्रामा
विज्ञापन


 कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत को पटका भेंटकर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों को कांवड़ियों का स्वागत करते देख रोडवेज बस अड्डा मार्ग से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए। बम बम भोले के जयकारे गूंजे उठे। करीब एक घंटे तक भोलेबाबा के जयकारे लगते रहे। कांवड़ियों के स्वागत के समय नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का आयोजन कलीम उर रहमान शम्सी की ओर से किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed