{"_id":"6acfca9921fb6580f404f235","slug":"muslim-national-forum-team-meeting-emphasizes-on-national-unity-and-education-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-171067-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की टोली बैठक में कौमी एकता और शिक्षा पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की टोली बैठक में कौमी एकता और शिक्षा पर जोर
Thu, 15 Oct 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से बुधवार को चंदोई में टोली बैठक आयोजित की गई। इसमें कौमी एकता, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को जागरूक करने पर चर्चा हुई। बैठक में ‘एक वतन, एक झंडा, एक संविधान’ और ‘नफरत की दीवार तोड़ें, मोहब्बत के पैगाम से जोड़ें’ जैसे संदेशों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया गया।
बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश संगठन संयोजक आलोक चतुर्वेदी ने किया। इसमें सिराज अहमद, नबील बेग, जुल्फिकार अली, मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, जीवों के प्रति दया और सभी धर्मों के सम्मान जैसे विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया गया।