फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder report on lover boy, police interrogating several suspects

Pilibhit News: प्रेमी युवक पर हत्या की रिपोर्ट, कई संदिग्धाें से पूछताछ कर रही पुलिस

Wed, 20 Nov 2024 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Murder report on lover boy, police interrogating several suspects
बरखेड़ा। युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रेमी युवक के अलावा 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं प्रेमी युवक के साथ युवती के कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र निवासी युवती का मंगलवार की सुबह बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अरसिया बोझ गांव के बाहर चकरोड के किनारे खून से लथपथ शव मिला था। शव के पास में ही मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, चप्पलें और एक पत्र मिला था। पत्र के आधार पर ही युवती की शिनाख्त हो सकी थी। एसपी को संबोधित पत्र में बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग और किसी दूसरी जगह शादी करने की बात का जिक्र था।
विज्ञापन

पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गासिद पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 नवंबर को वह काम से बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी बहन को दौलतपुर बुलाया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस और एसओजी प्रेमी युवक के अलावा 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पत्र मिलने के पीछे की वजह को भी ध्यान में रखा जा रहा है। मोबाइल सर्विलांस के जरिये अन्य पहलुओं की जांच पड़ताल कर घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है। बुधवार को आरोपी प्रेमी के साथ युवती के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा, एक साल पहले भी हुआ था विवाद
मृतक के परिजनों की मानें तो दौलतपुर निवासी प्रेमी युवक से उसका लंबे समय से संपर्क था। युवती अलीगढ़ की एक फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी प्रेमी भी उसी फैक्टरी में काम करता था। ऐसे में दोनों में संपर्क हो गया। परिजनों की मानें तो एक साल पहले भी युवती को दौलतपुर बुलाकर मारपीट की गई थी। कुछ समय बाद मामला शांत हो गया। इधर, प्रेमी के युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा रही।

...तो तीसरी शादी के बाद बढ़ गया विवाद

बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की। कुछ समय बाद दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई। इस दौरान उसका युवती से भी संपर्क रहा। शादी का झांसा भी दिया गया। इसको लेकर विवाद भी सामने आते रहे। एक माह पूर्व उसने तीसरी शादी भी कर ली। इसके बाद से युवती का प्रेमी से विवाद और ज्यादा बढ़ गया। आरोपी के दो पत्नियों से चार बच्चे हैं। घटना स्थल में मिले पत्र में भी दूसरी जगह शादी कर लेने का जिक्र है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में कई अन्य तथ्य भी निकलकर सामने आए हैं। इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


पत्र मिलने पर सवाल अब भी बरकरार

युवती की हत्या के बाद चकरोड किनारे पड़े शव के पास मिले पत्र को लेकर सवाल अब भी बरकरार है। आखिकार हत्या करने वाले की पत्र पर नजर क्यों नहीं पड़ी? पत्र में प्रेम प्रसंग और युवक का हवाला होना? युवती के बड़े मोबाइल की जगह घटनास्थल पर कीपेड फोन का मिलना? इसके साथ ही युवती के लिखना पढ़ना न जानना? पुलिस का दावा है कि हर पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला का कहना है घटना की पूरी साजिश का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed