फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipality freezers spewing hot water in summer

Pilibhit News: गर्मी में गर्म पानी उगल रहे नगर पालिका के फ्रीजर

Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Municipality freezers spewing hot water in summer
शहर के नीबू मंडी ​स्थित वॉटर फ्रिजर से सादा पानी पीता युवक। संवाद
पीलीभीत। भीषण गर्मी में जहां पानी पीने के लिए लोगों का गला सूख रहा है। वहीं, दावों के बीच शहरवासियों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। गर्मी शुरू हुए एक माह बीतने के बाद भी नगर पालिका की जलकल विभाग की टीम पूर्व से लगे स्थायी वाटर फ्रीजर की दुर्दशा को अभी तक सुधार नहीं पाई है। इससे शीतल वाटर फ्रीजर गर्म पानी उगल रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के व्यस्ततम गौहनियां चौराहे पर लगा वाटर फ्रीजर गर्मी में लंबे समय से खराब है। जामा मस्जिद के करीब फ्रीजर लगने के बाद से संचालित ही नहीं हुआ। इससे तहसील आने वाले लोगों को उसका लाभ मिल नहीं पाता है। शहर के प्रतिष्ठित शाहजी मियां मजार के बाहर लगा फ्रीजर मजार में आने वाले लोगों को सादा पानी दे रहा है। नीबू गली के बाहर व्यस्त आवाजाही के बीच नगर पालिका का वाटर फ्रीजर अभी तक लापरवाही के चलते शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय फल कारोबारियों ने इसको जल्द शुरू कराने की मांग भी की। रामस्वरूप पार्क, बरेली गेट आदि जगह लगे नगर पालिका के वाटर फ्रीजर लोगों को प्यास बुझाने के सादा पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

राहगीर जावेद ने बताया कि पिछले काफी दिनों से बिजली बोर्ड में रेफ्रिजरेटर का सिर्फ प्लग लगना है। अभी तक नगर पालिका के किसी भी कर्मचारी ने नहीं लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नए वाटर रेफ्रीजरेटर व हैंडपंपों को संचालित किया जाना है। इसकी योजना बनाई है। वहीं, पुरानों की भी जल्द मरम्मत करा दी जाएगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed