फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipality Board Meeting

स्वकर प्रणाली की नई दरें होगी लागू

Wed, 15 Jul 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality Board Meeting
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण अभियान के दौरान भेदभाव बरतने का
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए कुछ सदस्यों ने शोर शराबा किया। बैठक में स्वकर प्रणाली की नई दरें, सड़कों के किनारे नाला व फुटपाथ बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद कार्रवाई शुरू की गई। सदस्य इकबाल हजरत ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। इस पर कुछ सदस्यों ने मामले को राजनीतिक तूल न देने की बात कहते हुए अभियान सही तरीके से चलने की बात कही।

जिस पर सदस्यों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। सदस्य कुश कुमार ने बनाई गई कमेटियों को संज्ञान में लिए बिना कार्य करने पर आपत्ति जताई। धनराशि न होने के बाद भी टेंडर होने की बात कहते हुए इसे अवैधानिक बताया। वेदप्रकाश व कंचन सक्सेना ने लेखराज चौराहे से वाल्मीकि बस्ती तक जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कराने की मांग की। हाल ही में बनी सड़के उखड़ने की बात कहते हुए सदस्यों ने शोर-शराबा किया।

कहा कि ऐसे ठेकेदारों की जमानत धनराशि जब्त कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुष्पा उपाध्याय ने नालों की सफाई के बारे में जानकारी मांगी और वार्ड के नाले को 18 जुलाई से पूर्व सफाई कराने की मांग की। सदस्य नीतू अवस्थी ने वार्ड में पेयजल सप्लाई ठप होने की बात कही। सदस्य सुभाष सोनकर ने पालिका प्रशासन पर रजिस्ट्री आफिस से मिली धनराशि न लेने पर नाराजगी जताई। अध्यक्ष ने बताया कि मामला डीएम के संज्ञान में है।

31 मार्च को नेटवर्क खराब होने की वजह से धनराशि लैप्स हुई है। उसे डीएम स्तर से वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि अतिक्रमण हटाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। जिला प्रशासन द्वारा भेदभावरहित अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका का जल्द ही वेबसाइट लांच की जाएगी। उन्होंने नगरपालिका की दुकानों की सूची अगली बैठक तक न देने पर संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार को कार्यमुक्त करने की चेतावनी दी।

 बैठक में ईओ अरुणमणि त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, जेई सोमपाल, नीतेश कुमार, सदस्य अनूप कुमार, देवी सिंह, महेंद्रपाल, गोकुल मौर्य, मनोज कुमार, मंजू जायसवाल, प्रभा मिश्रा, माधौ सिंह, विशाल वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
जल्द लागू होगी स्वकर की नई दरें
कर अधीक्षक अफसर हसन खां ने स्वकर प्रणाली को लेकर गठित कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने की जानकारी दी। बैठक में स्वकर की नई दरों को पास कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अब आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद संशोधन कर नई दरें लागू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed