फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipalities including the three detained members

नगरपालिका के नामित सदस्य समेत तीन हिरासत में

Tue, 23 Jun 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Municipalities including the three detained members
तमाम झंझावतों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को स्टेशन रोड के
विज्ञापन
अंतिम छोर तक पहुंच ही गया। ड्रमंडगंज चौराहे से शुरू हुए अभियान में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अभियान का विरोध करने पर नगरपालिका के एक नामित सदस्य समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कई दुकानदारों के मोहलत मांगने पर शाम तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों को सुबह हिरासत में ले लिया। वहीं शाम को हंगामा कर रहे नगरपालिका के एक नामित सदस्य को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ड्रमंडगंज चौराहा से कोतवाली चौराहा तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। दो ऐतिहासिक दरवाजों के आसपास अवैध तरीके से बनी दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया। इस बीच कुछ दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से दुकानों के अगले हिस्सों को जेसीबी से न तुड़वाकर स्वत: तोड़ लेने की गुहार लगाई।
इस पर उनको शाम तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई। ड्रमंडगंज चौराहा से कोतवाली की ओर जाने वाली सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर नाला खोद दिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी, लेकिन अधिकारियों की सूझबूझ से मामला टल गया। कोतवाली चौराहा पर पहुंचकर अभियान रोक दिया गया।
इस दौरान सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरूणमणि त्रिपाठी, कोतवाल अतुल प्रधान, ब्रजेश सिंह, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अमित कुमार समेत पुलिस व पीएसी मौजूद रही। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 24 जून को स्टेशन रोड पर पुन: निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन किया जाएगा। यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा।  

पुलिस ने पूर्व सदस्य को खदेड़ा
ड्रमंडगंज चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगरपालिका के एक पूर्व सदस्य दुकानदारों को भड़का रहे थे। जिसकी जानकारी कर्मचारियों ने अधिकारियों व पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व सदस्य को खदेड़ दिया।
000
कोतवाली में भी हंगामा
पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी पर एक सत्ताधारी पार्टी के नेता कोतवाली जा पहुंचे। सिपाही द्वारा मिलने से मना करने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्टी की भी धौंस दिखाई, लेकिन दाल न गलने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed