फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal workers became careless when encroachment was removed a day earlier, vegetable shops were set up again on Sherpur Road.

Pilibhit News: एक दिन पहले अतिक्रमण हटा तो बेपरवाह हुए पालिका कर्मी, शेरपुर रोड पर फिर सजीं सब्जी की दुकानें

Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers became careless when encroachment was removed a day earlier, vegetable shops were set up again on Sherpur Road.
पूरनपुर के स्टेशन चौराहा पर लगे फलों के ठेले-संवाद
पूरनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन शेरपुर रोड पर सब्जी की दुकानें, स्टेशन चौराहा पर फलों के ठेले फिर लग गए। अभियान को लेकर जिन अतिक्रमणकारियों ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटा लिया था। उन्होंने उसे फिर दुकानों के बाहर लगाकर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस टीम के साथ नगर में पकड़िया चौराहा से मुख्य बाजार, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर वाली गली, स्टेशन चौराहा से शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण हटवाया था। अभियान की भनक लगते ही अनेक दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लिया था। स्टेशन चौराहा पर लगने वाले दर्जनों फल के ठेलों को हटा लिया गया था। शेरपुर रोड पर सडक़ के दोनों ओर लगने वाली सब्जी, पुराने कपड़ों की दुकानों को हटाया था।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 35 अतिक्रमणकारियों का चालान कर 16 हजार 300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया था। इस सबके बावजूद अभियान के बाद बृहस्पतिवार की शाम ही फिर अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर सामान रखना शुरू कर दिया गया था। स्टेशन चौराहा और शेरपुर रोड पर अतिक्रमण को लेकर आवागमन करने वाले वाहन सवारों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद का कहना है कि दोबारा अतिक्रमण पर कर्मचारियों को भेज कर दिखाया जाएगा। सड़क पर अतिक्रमण कर लगने वाली दुकानों, ठेलों को एक साइड में करा दिया जाएगा। नगर पालिका बोर्ड अगर प्रस्ताव पास करता है तो सड़क पर दुकानों और ठेलों को नहीं लगने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed