फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal member missing under mysterious circumstances

Pilibhit News: नगर पालिका ने वाहन लगाकर पार कराया

Wed, 10 Jul 2024 04:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal member missing under mysterious circumstances
टनकपुर हाईवे पर पानी में फंसे लोगो को निकालता नगर पालिका का वाहन।
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर डीएम आवास से जजी तक करीब चार फुट पानी तेज रफ्तार से बहने लगा। इससे आवाजाही बंद हो गई। बाइक भी नहीं पार हो पाईं। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से वाहन लगाकर लोगों को पार कराया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शहर में जलभराव को देखते हुए मंगलवार को यह पहल की। उन्होंने ट्रॉलियों और कैटल कैचर की मदद से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचवाया। यही नहीं पीलीभीत के कुछ लोग आस-पास के क्षेत्र में फंस गए थे । उनको वाहनों से निकलवाकर सुरक्षित भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने भीषण बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव का जायजा लिया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां जल निकासी तेज नहीं हो पा रही है उसको खोला जाए। कई स्थानों पर जेसीबी मशीन मंगवाकर जल निकासी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed