फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal Elections: Whose head is decorated with the crown... will be known today

निकाय चुनाव : किसके सिर सजा ताज... आज पता चलेगा

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal Elections: Whose head is decorated with the crown... will be known today
मंडी समित में मतगणना के लिए लगी मेजें
कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की छह तहसीलों में आज होगी मतगणना, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर, सुबह आठ बजे से खुलेंगे किस्मत के पिटारे
12 नगर निकायों के अध्यक्षों और 215 वार्ड सदस्य आज घोषित होंगे विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है। शनिवार को दोपहर बाद तक पता चल जाएगा कि किसके सिर पर ताज सजेगा। इसी के साथ शहरों को अपनी सरकार भी मिल जाएगी। लखीमपुर नगर पालिका, खीरी और ओयल नगर पंचायतों की मतगणना राजापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर बाद तक सभी के नतीजे घोषित हो सकते हैं।
जिले में चार नगर पालिकाएं और आठ नगर पंचायतें हैं। इनके लिए 12 अध्यक्ष और 215 सदस्यों को चुनने के लिए चार मई को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद के 1263 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चार मई को हुए मतदान में 444799 के मतदाताओं में से 246147 वोटरों ने मतदान किया था। मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत के पिटारे कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। मंगलवार को लखीमपुर की मंडी समिति समेत छह जगहों पर प्रत्याशियों के किस्मत के पिटारे खुलेंगे।
विज्ञापन


तहसीलवार बनाए गए मतगणना स्थल
लखीमपुर नगर पालिका, खीरी और ओयल नगर पंचायत की मतगणना लखीमपुर के मंडी परिसर में होगी। गोला नगर पालिका और मैलानी नगर पंचायत की मतगणना गोला मंडी परिसर में, मोहम्मदी नगर पालिका और बरवर नगर पंचायत की मतगणना मोहम्मदी में होगी। पलिया नगर पालिका और भीरा नगर पंचायत के वोटों की गिनती पलिया में की जाएगी। निघासन और सिंगाही नगर पंचायत के वोट निघासन में गिने जाएंगे, जबकि धौरहरा नगर पंचायत की मतगणना धौरहरा तहसील मुख्यालय पर होगी। सभी मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए पूरी मतगणना पर अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण पर रहा जोर
जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए पंडालों में मेजें सज चुकी हैं। मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्याशियों ने भी मतगणना टेबल के साथ मतपत्र पर नजर रखने के लिए एजेंट तैयार कर लिए हैं। बताते हैं कि इसके लिए प्रत्याशियों ने अपने एजेंटों को बाकायदा प्रशिक्षित किया है। ताकि कहीं कोई चूक न होने पाए।

नगर पालिका...............चार
नगर पंचायत...............आठ
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी.100 सदस्य पद के प्रत्याशी-1263
कुल मतदाता...............444799
पड़े मत.......................246147
निकायवार अध्यक्ष, सदस्य पद के उम्मीदवार और मतदाता
निकाय...........वार्ड..... अध्यक्ष....सदस्य....मतदाता.... पड़े मत....प्रतिशत
1. लखीमपुर... 30........आठ........182.........155376......66677.....42.91
2. गोला...........25........14...........122..........58377..... 30499......52.24
3. पलिया........25....... छह..........120..........39043.......22403.... 57.38
4. मोहम्मदी....25.......सात.........119..........41012.......27225.......66.38
5. धौरहरा....... 17.......10............136...........28225......18211..... 64.52
6. खीरी...........16...... आठ.........102...........31676.......18390..... 58.06
7. सिंगाही...... 13.......छह............80...........15337...... 11738......76.53
8. मैलानी.......12.......छह............56............11749.......6982........59.43
9. ओयल........11....... नौ.............50............10515...... 7407.......70.44
10. बरवर........11....... सात..........54............11645....... 9293......79.80
11. निघासन...15........11...........141............23042......15284......66.33
12. भीरा.........15....... सात.........101...........118802.....12038..... 64.03

मंडी समित में मतगणना के लिए लगी मेजें

मंडी समित में मतगणना के लिए लगी मेजें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed