फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal boards installed on Nazul land were found uprooted in KGN Colony

Pilibhit News: केजीएन कॉलोनी में उखड़े पड़े मिले नजूल भूमि पर लगे पालिका के बोर्ड

Fri, 25 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal boards installed on Nazul land were found uprooted in KGN Colony
पीलीभीत। शहर की केजीएन कॉलोनी के अंदर व बाहरी क्षेत्र में नजूल की जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को कई अव्यवस्थाएं मिलीं। नजूल भूमि पर लगा नगरपालिका का बोर्ड उखड़ा पड़ा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्थायी निर्माण मिलने पर कब्जेदार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में नकटादाना चौराहे के पास स्थित केजीएन कॉलोनी में अंदर और बाहरी क्षेत्र में नजूल (नगर पालिका) की जमीन है। इस जमीन पर कब्जे की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट कई बार की जा चुकी है। पूर्व में काॅलोनी के अंदर धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस भी दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने अवर अभियंता व राजस्व टीम के साथ केजीएन कॉलोनी में नजूल की भूमि का जायजा लिया। निरीक्षण में नजूल भूमि पर लगे नगर पालिका के बोर्ड उखड़े पाए गए। उन्हाेंने सभी बोर्ड को दोबारा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही केजीएन कॉलोनी के अंदर नजूल की भूमि पर अस्थायी कब्जा भी पाया। इस पर नाराजगी जताते हुए कब्जेदार को कब्जा हटाने की चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने नजूल की भूमि पर एक निजी स्कूल की बाउंड्री बनी होने की शिकायत की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed