फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muktidham rescue work at the site should be taken by the Minister of State

मुक्तिधाम स्थल पर बचाव कार्य का राज्यमंत्री ने लिया जाजया

Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Muktidham rescue work at the site should be taken by the Minister of State
दौरा - फोटो : pilibhit, beureu
 शहर के मुक्तिधाम की ओर हो रहे देवहा नदी के कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे बचाव कार्य का स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद मुक्तिधाम कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री से बचाव कार्य गुणवत्तायुक्त न किए जाने की शिकायत भी की। 
विज्ञापन

बताते चलें कि दो साल से देवहा नदी मुक्तिधाम की ओर कटान कर रही है। मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कटान रोकने के लिए बचाव कार्य कराने की मांग स्वतंत्र प्रभार मंत्री और शासन-प्रशासन से की थी। इस पर बाढ़ खंड ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। 82 लाख रुपये की लागत से यहां कार्य को मंजूरी मिलने के बाद से विभाग ने दो ठेकेदारों के माध्यम से अपनी देख-रेख में एक सप्ताह पहले बचाव कार्य भी शुरू करा दिया। मुक्तिधाम समिति के सतीश जायसवाल ने बताया कि बाढ़ खंड ने समिति पदाधिकारियों को सूचना दिए बगैर मनमाने ढंग से कार्य शुरू करा दिया। जो कार्य हो रहा है उसकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। कार्य में प्रयोग की जाने वाली जो सामग्री बचाव कार्य में लगाई जा रही है उसे भी मार्केट से कई गुना कीमत पर खरीदा गया दिखाया जा रहा है। उनकी इस शिकायत पर स्वतंत्र राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के साथ सायं मुक्तिधाम पहुंचे तथा वहां बाढ़ खंड द्वारा देवहा नदी से कटान को रोकने के लिए कराए जा रहे कार्य का जायजा लिया। 
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता मिन्हाज अहमद ने बताया कि समिति के लोग बोल्डर आदि के माध्यम से बचाव कार्य कराना चाहते हैं जबकि विभागीय उच्चाधिकारियों ने इसे जीओ बैग के माध्यम से ही कराने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने बाढ़ खंड के ईई को मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारियों को विश्वास में लेने के साथ गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, शिवसेना जिला प्रमुख पंकज शर्मा, अनिल अग्रवाल, रेशू अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed