{"_id":"679d11d8eb1860c1f002b243","slug":"mudia-newranpur-and-bhaunis-health-temple-got-enqas-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129926-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुड़िया न्यूरानपुर व भौनी के आरोग्य मंदिर को मिला एनक्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुड़िया न्यूरानपुर व भौनी के आरोग्य मंदिर को मिला एनक्वास
Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल टीम के मूल्यांकन में बिलसंडा का मुड़िया न्यूरानपुर और अमरिया भौनी का आरोग्य मंदिर मानकों पर खरा उतरा। दोनों आरोग्य मंदिरों को 80 प्रतिशत से अंक प्राप्त हुए है। इसके बाद इन्हें नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) दिया गया है।
एनक्वास के लिए जिले की 90 चिकित्सा इकाइयों ने आवेदन किया था। इसमें फिलहाल 25 आरोग्य मंदिरों को पहले चरण के सर्वे में शामिल किया गया है। जनपद में 10 सीएचसी, ग्रामीण क्षेत्रों में 26 पीएचसी व पांच अर्बन पीएचसी संचालित हैं। इसके अलावा 161 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) संचालित हो रहे हैं, जहां सीएचओ तैनात हैं।
एनक्वास के लिए करीब 90 सीएचओ ने आवेदन किया। प्रारंभिक परीक्षण में 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानकों पर खरे उतरे, इन्हें अगले दौर में भेजा गया था। अगले चरण की रिवैलिडेशन प्रक्रिया में 27 आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतिम स्टेज तक ले जाने के लिए तैयार पाए गए। इसमें से 25 आरोग्य मंदिरों के अभिलेख सक्षम पोर्टल पर अपलोड कर केंद्रीय टीम को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेश पर अमरिया का बौनी व बिलसंडा का मुड़िया नूरानपुर सेंटर अंतिम निरीक्षण पिछले दिनों पूरा किया जा चुका है। 17 जनवरी को नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एनएचआरसी) से नामित केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़िया न्यूरानपुर और भौनी का वर्चुअल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, क्लीनिकल केयर, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम क्षेत्रों पर फोकस करते हुए व्यवस्थाओं को परखा।
टीम ने बारीकी से पूरे सेंटर व आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया। केंद्रीय विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट एनएचआरसी को सौंपी। गुरुवार को आए परिणाम में मुड़िया नूरानपुर और भौनी को सफल घोषित किया गया। नेशनल टीम के निरीक्षण में भौनी आरोग्य मंदिर को 83.33 प्रतिशत और बिलसंडा के मुड़िया न्यूरानपुर को 80.24 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व गुणवत्ता सुधारने के लिए आरोग्य मंदिर को 18 हजार रुपये प्रति पैकेज सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
यह सर्टिफिकेशन तीन वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा। इसका हर साल स्टेट रिवैलिडेशन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। फरवरी माह में भी दो सेंटर का निरीक्षण होना है, इसमें बीसलपुर का चंदपुरा व ललौरीखेड़ा का खुंडारा शामिल है।