{"_id":"5e613eee8ebc3ec5571f97be","slug":"muchlaka-pilibhit-news-bly3985575126","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले पुलिस ने 2145 खुराफाती पांच लाख से मुचलका पाबंद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले पुलिस ने 2145 खुराफाती पांच लाख से मुचलका पाबंद किए
विज्ञापन
पीलीभीत। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने खुराफातियों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। जनपद भर से 2145 खुराफातियों को चिह्नित कर उनमें से प्रत्येक को पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया है।
बीते पांच साल में होली पर जनपद में अलग-अलग जगहों पर 15 विवाद हुए। साल 2019 में जहानाबाद के कुकरीखेड़ा गांव में रंग खेलते वक्त हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर कई दिनों तक तनाव के हालात बने रहे थे। इसके अलावा होलिका दहन को लेकर पुलिस पर जंगरौली गांव के ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। इस बार भी होली पर यह गांव संवेदनशील है। ऐसे में पांच साल के विवादों का अध्यन करते हुए दोनों पक्षों के लोगों और खुराफात की आशंका पर मुचलका पाबंद कार्रवाई कराई गई है। कुल मिलाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों से 2145 खुराफाती मुचलका पाबंद किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 786 जहानाबाद थाना क्षेत्र से हैं। इनके अलावा कोतवाली में 85, सुनगढ़ी में 113, गजरौला में 480, अमरिया में 17, न्यूरिया में 18, बीसलपुर में 129, बरखेड़ा में 256, बिलसंडा में 115, दियोरियाकलां में 93, पूरनपुर में 21, माधोटांडा में 12, सेहरामऊ उत्तरी में 9, हजारा में 11 मुचलका पाबंद हुए हैं।
होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2145 लोगों के मुचलका भरवाकर पाबंद किया गया है। उन्हें नोटिस भी तामील कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सख्त इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। - रोहित मिश्र, एएसपी