फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MRF center building ready, waiting for machines

एमआरएफ सेंटर का भवन तैयार, मशीनों का इंतजार

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

फोटो 02 पीबीटीपी 24एमआरएफ सेंटर का भवन तैयार, मशीनों का इंतजार- भवन का नगर पालिका चेयरमैन ने किया लोकार्पण संवाद न्यूज एजेंसी पूरनपुर।अब यहां सिर्फ मशीनों के आने का इंतजार है, जो कूड़ा निस्तारण में सहायक होंगी।मुझा रोड पर राजस्व विभाग की ओर से नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर को जमीन दी गई थी।

विज्ञापन
MRF center building ready, waiting for machines
पूरनपुर में एमआरएफ सेंटर भवन का लोकार्पण करते चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन।

विस्तार

भवन का नगर पालिका चेयरमैन ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) भवन बनकर तैयार हो गया। रविवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल उर्फ लल्लन ने भवन का लोकार्पण किया। अब यहां सिर्फ मशीनों के आने का इंतजार है, जो कूड़ा निस्तारण में सहायक होंगी। इससे लोगों को नगर के बाहरी हिस्सों में पड़ने वाले कूड़े के ढेर से निजात मिलेगी।
मुझा रोड पर राजस्व विभाग की ओर से नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर को जमीन दी गई थी। इस जमीन पर नगर पालिका ने कई महीने पहले ही कूड़े के ढेर लगाने शुरू कर दिए हैं। अब 33.67 लाख रुपये से बनने वाले एमआरएफ सेंटर का भवन तैयार हो गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ आरके भार्गव और नगर पालिका के कई सदस्य मौजूद रहे। मगर सेंटर में अभी मशीनें नहीं आई हैं। बिजली का कनेक्शन भी नहीं हुआ है। ऐसे में एमआरएफ सेंटर के शुरू होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनें भी शीघ्र आ जाएंगी। लखनऊ से मैकेनिक भी पहुंचेंगे। जो मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को देंगे। बिजली कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर दिया गया है।
- आरके भार्गव, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed