फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mother and son died as van hits bike on Puranpur highway

Pilibhit News: पूरनपुर हाईवे पर वैन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल

Fri, 09 Jun 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। पूरनपुर हाईवे पर मुडैला पुलिया के पास तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। 

विज्ञापन
mother and son died as van hits bike on Puranpur highway
हादसे के बाद वैन छोड़कर फरार हुआ चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में पूरनपुर हाईवे पर मुड़ैला पुलिया के पास शुक्रवार सुबह ईको वैन की टक्कर से बाइक सवार आठ साल के बेटे और मां की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार तीनों लोग गजरौला में रिश्तेदारी से लौट रहे थे।

विज्ञापन


थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव चहलोरा निवासी श्रीकृष्ण पत्नी वीरवती और आठ साल के बेटे कमल के साथ थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ढाकिया महक में बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखा खास में अपनी बहन के यहां चले गए। जहां से सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह अपने घर के लिए बाइक से जा रहे थे। 

विज्ञापन

मौके पर ही हो गई मासूम की मौत 

मुडैला पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रही ईको वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनके आठ साल के बेटे कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान वीरवती की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह

इधर, टक्कर मारने के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। श्रीकृष्ण हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की सूचना के बाद घर में मातम पसर गया। श्रीकृष्ण की चार बेटियां हैं जबकि एक बेटा था।

बेटे की चाहत में साली से किया था दूसरा विवाह

श्रीकृष्ण ने जिस बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी, वहीं उसको नहीं मिल सका। दूसरी शादी करने के बाद दूसरी पत्नी से उसे दो बेटे तो मिले लेकिन दोनों ही खत्म हो गए। एक की पिछले साल ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई जबकि दूसरा शुक्रवार को सड़क हादसे में खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed