{"_id":"670285adbe846dd1d901e4a1","slug":"mother-and-daughter-were-beaten-and-threatened-after-entering-their-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123610-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मां-बेटी को घर में घुसकर पीटा, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मां-बेटी को घर में घुसकर पीटा, धमकाया
विज्ञापन
पूरनपुर। मच्छरों को भगाने के लिए धुआं करने पर गांव सेहरामऊ उत्तरी निवासी कमलेश की पत्नी गीता देवी को उसके पड़ोसी ने गालियां दी। यही नहीं पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी ने अपनी पत्नी, पुत्री और पुत्रवधू के साथ घर में घुसकर महिला और उसकी पुत्री दामिनी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दंपती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना दो अक्तूबर को शाम सात बजे की है। गीता देवी ने बताया कि भैंस को चारा डालने के बाद उसे मच्छरों से बचाने के लिए धुआं कर रहीं थी। पड़ोसी मौजम खां ने इसका विरोध करते हुए गालियां दीं। उसकी पत्नी हुसना, पुत्री सोनम और पुत्र शाहरुख की पत्नी ने उसकी पिटाई की।
घर में घुसकर चारों आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ सेहरामऊ उत्तरी रूपा बिष्ट ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।