{"_id":"69c181937fc2cea5df0912e4","slug":"mother-and-daughter-injured-in-home-invasion-and-assault-over-property-dispute-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-156018-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपत्ति के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपत्ति के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। संपत्ति के विवाद में घर में घुसकर महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। इससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने जेठ व उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी गीता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके जेठ रामेश्वर को उसके ससुर ने उसकी शादी से पहले शारदा अस्पताल के सामने जमीन दिलवाई थी। वह पिछले 28 वर्षों से उसी जमीन पर बनाए गए घर में छह बच्चों के साथ रह रही है।
आरोप है कि 22 मार्च को उसका पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह बच्चों को घर पर छोड़कर पड़ोस में किसी काम से गई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे उसका जेठ रामेश्वर अपने पुत्र विजय और पुत्रवधू लक्ष्मी के साथ जबरन घर में घुस आया और मकान में हिस्सा मांगने लगा। उसकी पुत्री कल्पना ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
शोर-शराबा सुनकर जब वह घर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।