फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother and daughter died after being hit by a truck in pilibhit husband injured

UP: सज-धज के शादी में जाने को निकले पति-पत्नी और बेटी, रास्ते में हुआ मौत से सामना; अकेला रह गया राममूर्ति

Sun, 04 May 2025 05:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 May 2025 05:06 PM IST
सार

मृतक चांदनी का मायका बीसलपुर क्षेत्र में ही है। दो साल पूर्व ही उसकी शादी राममूर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद पुत्री सौम्या का जन्म हुआ। तीनों लोग खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन
Mother and daughter died after being hit by a truck in pilibhit husband injured
मां-बेटी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार दोपहर 3:30 बजे शहर के असम चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां और सात माह की बेटी की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां-बेटी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

शादी में शामिल होने जा रहे थे तीनों
बीसलपुर कोतवाली के गांव भदारा निवासी राममूर्ति अपनी पत्नी चांदनी वर्मा (24) और सात माह की पुत्री सौम्या के साथ न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जोहना पुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग से शहर के असम चौराहे के पास पहुंचते ही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चांदनी और मासूम सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति राममूर्ति गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। असम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से मचा कोहराम
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पीछे से मृतक के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में मौत की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय के अलावा कोतवाल राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल को मार्चरी भिजवाया। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी चांदनी की शादी
मृतक चांदनी का मायका बीसलपुर क्षेत्र में ही है। दो साल पूर्व ही उसकी शादी राममूर्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद पुत्री सौम्या का जन्म हुआ। तीनों लोग खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ट्रक काल बनकर आ गया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों की जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी।

निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण धीमा, चौराहे पर डग्गामार वाहनों का कब्जा
असम चौराह पर बन रहे ओवर ब्रिज का निर्माण दो साल बीतने के बाद भी अधूरा है। चौराहा क्षेत्र में कार्य की गति बेहद धीमी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य तेजी से साथ पूरा करने के दावे किए जा रहे हैं। कार्य के चलते असम चौराहों पर अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। वहीं असम चौराहे पर बीसलपुर, पूरनपुर मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों का कब्जा रहता है। बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed