फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mosquitoes are increasing in the changing weather, they may spoil your health.

Pilibhit News: बदलते मौसम में बढ़ रहे मच्छर, कहीं बिगाड़ न दे सेहत

Mon, 16 Feb 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are increasing in the changing weather, they may spoil your health.
पीलीभीत। ठंड का असर कम होते ही शहर व ग्रामीण इलाकों में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। दिन-रात बदलते मौसम व घरों के आसपास नालियों में जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे हैं। इसके संपर्क में आने से व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है व व्यक्ति डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी की चपेट में आ सकता है। बढ़ते मच्छरों से इन दिनों सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ठंड के बाद हल्का गर्म मौसम मच्छरों के पनपने के लिए अनूकुल वातावरण तैयार करता है। इन दिनों घरों के बाहर जमा पानी, गंदगी, घर के कूलर आदि में पुराना पानी में डेंगू, मलेरिया आदि के मच्छर पनपते है। शहर के मोहल्ला नखासा में भी गंदे पानी का जमाव, खुला नाला मोहल्ले में बढ़ते मच्छरों को कारण बन रहा है। वहीं, शहर के डालचंद मोहल्ले में भी जमा गंदगी से मच्छरों की संख्या बढ़ी है। वहीं डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छर व्यक्ति को लंबे समय के लिए बीमार कर सकते हैं। सफाई न होने से लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन


संक्रमित मच्छरों से बरते ये सावधानी
- घर के बाहर पानी का जमाव नाली आदि में न होने दें।
- घर के करीब खुले नाले आदि को बंद करवाएं।
- मोहल्ले को साफ स्वच्छ रखें।
- घर में साफ पानी का जमाव न होने दें।
- सोते समय मच्छर मारने की मशीन आदि लगाए।
- सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें।
- बच्चों को खुले पार्क में सुबह-शाम खेलने से रोके।
------
वर्जन
कुछ देर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed