{"_id":"382701a642eae67f07b476ea49b052ad","slug":"morsel-near-the-tiger-population-has-made-the-cow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के निकट बाघ ने गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के निकट बाघ ने गाय को बनाया निवाला
Madotanda
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी की चूका चौकी के पास नहर किनारे घास चरती गाय पर बाघ ने हमला कर मार डाला। दिन में तीन बजे हुई घटना से क्षेत्र में दहशत है। लोग खेतों से गांव को लौट गए।
विज्ञापन
तराई क्षेत्र में जंगल से सटे गांव पुरैना निवासी मेवाराम बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे अपनी गायों को शारदा सागर डैम से निकाली ओसी नहर के किनारे चराने ले गया था। इस बीच जंगल से निकले बाघ ने गायों पर हमला कर एक गाय को मार डाला। पशुओं के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, इस पर बाघ गाय के शव को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। दिन के समय बाघ की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत है। सूचना मिलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी गांव लौट गए।
विज्ञापन
वहीं घटना स्थल के पास बनी एसएसबी की चूका चौकी के जवानों ने बताया कि बुधवार की रात भी बाघ की चहलकदमी चौकी भवन के पीछे देखी गई थी। गांव वालों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी लेकिन शाम तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बराही रेंजर अनिल शाह ने बताया घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। वह मौके पर टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे और बाघ ने गाय को मारा है तो उसका मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन